खासदार क्रीडा महोत्सव नागपूर मे चंद्रपूर के खिलाडी लेंगे सहभाग

स्थानिक नागपुर में दिनांक 08 से 22 जनवरी2023 तक चल रहे भव्य खासदार क्रीड़ा महोत्सव-2023 में कुछ 54 खेलो की विविध प्रतियोगितायो आयोजन किया गया जिसमें विदर्भ स्तरीय व नागपुर विभागीय स्तर पर खेलो का आयोजन किया गया, जिसमे लिये चंद्रपुर जिल्हे से भी विविध खेलो में सहभागिता रहेगी जिसमें दिनांक 18 जनवरी को होने वाले आर्म रेसलिंग स्पर्धा के लिए चंद्रपुर जिल्हे का आर्म-रेसलिंग संघ घोषित किया गया, जिसमे पहलवानो के नाम निम्न है, कु. नुमेश्वरी मुकेश साहू- 45किलो, कु. निर्जला अनिल कराडे-50किलो, लड़को में मोह. फैजान अंसारी-60किलो, विकास रविन्द्र चौहान-70किलो, शारुख खान मुनाफ खान पठान-80किलो में नियुक्त हुए तथा ये चंद्रपुर जिल्हे का प्रतिनिधित्व करेगें। इस अवसर पर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और एन.आय.एस.कोच तथा पैंथर्स फाउंडेशन व अकादमी के अध्यक्ष श्री. मुकेश पाण्डेय को दिया. उसी प्रकार जिल्हा संघटना के अध्यक्ष श्री. उमेश पंधरे सर व अन्य पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं दी.