
वरोरा:- नागपुर चंद्रपुर महामार्ग पर येनसा गांव के समीप पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन (मारोती) क्रमांक एमएच 31 ईए 8313 ने ऑटो क्रमांक एमएच 34 डी 4515 को जोरदार टक्कर मारी , जिससे ऑटो में सवार मजदूर रंजना चंद्रभान झुनझुनकर, उम्र 46 वर्षीय व सविता अरविंद बुरडकर, उम्र 42 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों में मंजूषा प्रकाश दडमल, उम्र 31वर्षीय, अलका महादेव अंबाडे, उम्र 49 वर्षीय, सविता भास्कर झाड़े, उम्र 33 वर्षीय, प्रेमिला बालाजी उइके, उम्र 40 वर्षीय और सुरेखा प्रफुल आत्राम, मंगला गोविंद गभणे उम्र 40 वर्षीय यह महिला गंभीर रूप से घायल होनेसे उन्हे चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराने भेजा गया. चार पहिया वाहन से चार महिलाएं और दो साधुओं ( भंते ) का उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।सविता प्रवीण पितराजे, उम्र 31 वर्षीय, भंते धर्म रक्षक (नागपुर), उम्र 59 वर्षीय , बुधमुश महाथेरे (अमरावती), उम्र 60 वर्षीय, शशिकला चंपत बल्की, उम्र 46 वर्षीय शशिकला अजय तलांडे, उम्र 40 वर्षीय, और मंदा पांडुरंग पिंपलकर, उम्र 57 वर्षीय, सभी वरोरा के कॉलरी वार्ड और बावने लेआउट के निवासी हैं.
